अरब सागर में चक्रवात ‘बिपोरजॉय’ के प्रभाव के कारण गुजरात में तेज हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही बिपरजॉय के कारण मुंबई के जुहू समुद्र तट पर लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। समुद्र तट पर लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
IMD महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि “चक्रवात जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक VSCS (बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज पूरे दिन समुद्र में ऐसी (ऊंची लहरें) ही स्थिति रहेगी”.
‘बिपोरजॉय’ से निपटने की तैयारी
वहीँ भारतीय तट रक्षक के उप महानिदेशक एम. वी. पाठक ने कहा “हमने अपने जहाज बचाव और राहत कार्य के लिए बंदरगाह पर तैनात किए हैं। हमारे 3 ऑफशोर पेट्रोल वाहन, 4 फास्ट पेट्रोल वाहन, 8 इंटरसेप्टर नांव, 3 डोर्नियर, 1 ALH गुजरात में तैयार हैं। 4 डोर्नियर, 4 चेतक और 1 ALH दमन में तैयार है। हमने गुजरात में 23 DRTs (आपदा प्रतिक्रिया टीम) तैयार की हैं.





