March 21, 2026 3:40 am

मणिपुर पर पीएम की चुप्पी टूटने पर विपक्ष ने कही ये बात

manipur

मणिपुर पिछले 2 महीने से हिंसा झेल रहा है और पीएम की चुप्पी ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था. लेकिन कल दो महिलाओं से हैवानियत का जो वीडियो सामने आया है उसने पूरे देश को krodhit कर दिया है. अब इस पर पीएम की भी प्रतिक्रिया सामने आयी है. जिसपर विपक्ष ने पीएम को घेरा है.

राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि “मणिपुर की घटना को लेकर प्रधानमंत्री ने चुप्पी तोड़ी जो अच्छी बात है लेकिन मणिपुर में अब तक जो हुआ, जो लूट मची, मणिपुर जल रहा था, इतनी बर्बरता हुई थी तब प्रधानमंत्री ने चुप्पी क्यों साधी हुई थी? गृह मंत्री चुप क्यों थे? इस घटना पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी के बाद प्रधानमंत्री ने अपना बयान दिया वे पहले क्यों चुप थे। वे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारे देश में इस तरह की घटना घटित होना शर्म की बात है”.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने कहा

वहीँ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने कहा “प्रधानमंत्री को 2 महीने के बाद ख्याल आया कि वहां कूकी समुदाय के लोगों का नरसंहार हो रहा है। उन्होंने मजबूरी में प्रतिक्रिया दी है, क्योंकि वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है कि किस प्रकार से वहां महिलाओं को पुलिस की गिरफ्त से निकाल कर उनके साथ बर्बरता की गई”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer