October 31, 2025 2:16 am

UCC पर क्या बोले UP के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व सपा नेता शिवपाल 

इन दिनों देश में UCC ( Uniform Civil Code ) को लेकर राजनीति तेज़ हो गयी है. कुछ पार्टियां इसका समर्थन कर रही है तो कुछ इसका विरोध कर रही हैं. अब इसपर UP के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व सपा नेता शिवपाल का बयां आया है.

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि “राजनीति का हिस्सा होता है कि किस प्रकार चुनाव लड़ा जाए और इसके लिए हमें रणनीति बनानी है। हमें भाजपा को हराने की रणनीति बनानी है। संगठन को मज़बूत करना है। अखिलेश यादव के साथ बैठ कर हम इस प्रकार की रणनीति बनाएंगे कि भाजपा 2024 में वापस न आ सके। यह चुनाव के समय UCC ला रहे हैं, भाजपा जनता को भ्रमित करने के लिए यह कर रही है”.

क्या कहा UP उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 

वहीँ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा “भाजपा शुरू से ही देश में समान नागरिक संहिता पर विचार करती रही है। अब समय आ गया है कि समान नागरिक संहिता देश में लागू हो। पीएम मोदी के कार्यकाल में प्रतिव्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है, लोगों का जीवन स्तर बढ़ा है…ऐसे समय में सबको साथ लाने के लिए समान नागरिक संहिता की बहुत आवश्यकता है”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer