नई दिल्ली: कोरोना वायरस (COVID-19) से पूरी दुनिया को काफी नुकसान हुआ है. अब दुनिया कोरोना के आफटर इफेक्ट से उबरने लगी थी तो XBB.1.16 के मामले बढ़ने लगे है.
इंटरनेशनल और इंडियन साइंटिस्ट्स का इसको लेकर कहना है कि देश में कोरोना के मामलों में इजाफा XBB.1 वैरिएंट की वजह से हो रहा है. जो लोग सर्दी-जुकाम के सामान्य लक्ष्णों के साथ अस्पताल पहुँच रहे है उनमे कोरोना वाले ही लक्षण है. XBB.1 का सब वैरिएंट XBB.1.16 कोविड-19 के नए मामलों की वजह हो सकता है.
इस सब वैरिएंट के भारत में सबसे ज्यादा 48 केस, अमेरिका में 15 और सिंगापुर में 14 केस मिले हैं. SARS-CoV-2 को ट्रैक करने वाले साइंटिस्ट इसको गंभीरता से ट्रैक कर रहे है. एक्सपर्ट का कहना है कि लोगों को इससे बचने के लिए मास्क और 2 गज की दूरी का पालन करना चाहिए.





