LSG vs RCB के बीच हुए कल के मैच में दोनों टीमों के बीच गरमा-गर्मी देखने को मिली. मैच में विराट कोहली, गौतम गंभीर और नवीन उल हक पर भारी जुर्माना लगाया है.
कितना लगा जुर्माना
BCCI ने विराट कोहली पर मैच फीस 100 % यानी 1.07 करोड़ रुपये, गौतम गंभीर पर 100 % मैच फीस यानी 25 लाख रुपये और नवीन उल हक पर 50 फीसदी मैच फीस यानी 1.79 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इन तीनो खिलाडियों ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के नियमों का उल्लंघन किया. हालाँकि बाद में इन्होने माफ़ी भी मांग ली थी.
क्या हैं आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट (IPL Code of Conduct)
IPL Code of Conduct 2.21 में वे सभी बातें आती हैं जिससे खेल की बदनामी होती हो. जैसे जानबूझकर की गयी हरकत, अनुचित टिप्पणियां और सार्वजनिक तौर पर गलत व्यवहार शामिल है.





