February 20, 2026 12:12 pm

SP प्रमुख अखिलेश यादव ने जीवा हत्याकांड पर क्या कहा

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज सीतापुर पहुंचे. यहाँ उन्होंने नैमिषारण्य की चक्रतीर्थ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने यूपी सरकार पर हमला बोला.

जीवा हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि “यह कैसा राज्य बना दिया है? जेल में हत्या, कचहरी में हत्या और प्रेस के सामने हत्या। कोई प्रेस का कर्मी बनकर, कोई वकील बनकर हत्या कर रहा है। क्या यही उत्तर प्रदेश (UP) की क़ानून-व्यवस्था है? पुलिस को ऐसा किसने बनाया? अगर इसका कोई ज़िम्मेदार है तो वह भाजपा की सरकार है.

बता दें 2 दिन पहले ही लखनऊ में कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या कर दी गयी थी. हत्यारा वकील के रूप में कोर्ट पहुंचा था. वहीँ इससे कुछ दिन पहले अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इन्ही दोनों केस को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer