October 30, 2025 9:39 pm

भारत-जापान फोरम के उद्घाटन सत्र में क्या हुई चर्चा

भारत-जापान फोरम के उद्घाटन सत्र में जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने कहा “हमारे द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार करने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा दें.

साल 2023 को हमने जापान इंडिया टूरिज्म ईयर एक्सचेंज का नाम दिया है। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक अभिन्न भागीदार है जहां हम जी4 में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं”.

क्या कहा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा “भारत के लिए जापान वास्तव में क्या मायने रखता है? जापान कई मायनों में अनुकरणीय आधुनिकीकरणकर्ता है। यह एक ऐसा देश भी है जिसके लिए इतिहास में बहुत सद्भावना है. आज PM मोदी के नेतृत्व में हमारा आधुनिकीकरण भी हुआ है.

भारत के इस आधुनिकीकरण में जापान एक स्वाभाविक भागीदार है. जापान ने वास्तव में भारत में क्रांति ला दी है. सुज़ुकी क्रांति… दूसरी क्रांति मेट्रो क्रांति थी. तीसरी क्रांति हाई-स्पीड रेल बनाने की है. चौथी क्रांति महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों और सेमी-कंडक्टर में है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer