October 31, 2025 6:50 pm

त्रिपुरा में डायन होने शक में महिला की हत्या, सास-ससुर और पति गिरफ्तार

woman-killed-on-suspicion-of-being-a-witch-in-tripura
Google

अगरतला :। त्रिपुरा के खोवई जिले में एक महिला की डायन होने के शक में ह्त्या कर दी गई। महिला की उम्र 45 साल है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कौशल्या घाटवाल का अपहरण कर लिया, उसकी हत्या कर दी और उसके शव को चंपाहोर पुलिस थाने के तहत लेंगटीबाड़ी गांव में एक परित्यक्त टैंक में फेंक दिया।

घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने शव बरामद कर शुक्रवार देर रात सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में पीड़िता की सास-ससुर और पति भी शामिल है, जो इस मामले के मुख्य आरोपी है।

पुलिस प्रवक्ता और सहायक पुलिस महानिरीक्षक ज्योतिस्मान दास चौधरी ने कहा कि स्थानीय अदालत ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer