February 20, 2026 3:32 pm

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ पहलवानों की बैठक के बाद क्या कहा पहलवानों ने…

Google

नई दिल्ली :। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ पहलवानों की बैठक समाप्त हो गई। यह बैठक करीब 5 घंटे चली। बैठक के बाद रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि पुलिस जांच पूरी होने के लिए सरकार ने 15 जून तक समय दिया है। इस बीच कोई पहलवान प्रदर्शन नहीं करेंगे। बता दें कि बैठक के लिए बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और उनके पहलवान पति सत्यव्रत कादियान अनुराग ठाकुर के घर आज बुधवार सुबह पहुंचे थे।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया की अगुवाई में पहलवानों की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ यह महत्वपूर्ण बैठक हुई। सरकार ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पहलवानों के साथ समझौता करने का प्रयास जारी रखा है। इसी कड़ी में यह मीटिंग हुई।

इस बैठक से पहले पहलवान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे। एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ये पहलवान 23 अप्रैल से दोबारा जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer