April 12, 2026 7:44 pm

ख़राब खाने की शिकायत पर IRCTC का जवाब

IRCTC's reply on complaint of bad food

नई दिल्ली: भारतीय ट्रेन से हर रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं और रेलवे द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का उपयोग करते हैं, सुविधा ठीक न होने पर लोग नाराजगी भी जाहिर करते है. ऐसा ही कुछ महिला यात्री के साथ हुआ.

भूमिका नाम की एक महिला यात्री ने भूख लगने पर IRCTC भोजन मंगवाया. लेकिन उन्हें भोजन की क्वालिटी पसंद नहीं आयी और उन्होंने ट्वीट करके अपनी नाराजगी जाहिर की. इसपर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गयी.

कई यूजर्स ने इस महिला का समर्थन किया तो कुछ ने उन्हें सलाह दे डाली. IRCTC ने तुरंत शिकायत का जवाब दिया. लेकिन उन्होंने मैम की जगह सर कहा, जिसके बाद रेलवे ट्विटर पर ट्रोल हो गया. इससे चुटकुलों और मीम्स का सिलसिला शुरू हो गया. हालाँकि बाद में इस छोटी सी गलती को सुधार लिया गया.

क्या कहा IRCTC ने?

IRCTC ने कहा मैम, बहुमूल्य समय निकालने और इस मुद्दे को हमारे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद। संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक उपाय करने का निर्देश दिया है।

महिला ने क्या की थी शिकायत?

भूमिका ने ट्रेन (Train) में मिले खाने की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, क्या आपने कभी अपना खुद का खाना चखा है @IRCTCofficial ? क्या आप कभी अपने ही परिवार और बच्चों को ऐसी घटिया क्वालिटी और स्वाद देंगे? इसका स्वाद कैदियों के खाने जैसा होता है. टिकट की कीमतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, लेकिन आप अपने ग्राहकों को वही खराब गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध करा रहे हैं”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer