January 31, 2026 3:49 am

दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या, हमलावर फरार…

Google

नई दिल्ली :। देश की राजधानी दिल्ली में एक 16 साल की लड़की की चाकुओं से गोदकर ह्त्या कर दी गई। मामला दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके का है। इस हमले में लड़की की मौत हो गई है। लड़की की पहचान साक्षी के रूप में हुई है और ये घटना CCTV में कैद हो गई है। इस घटना में हमला करने वाला शख्स लड़की का दोस्त साहिल बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी की दोस्ती थी, लेकिन कल उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साक्षी जब एक बर्थडे में जा रही थी, इसी बीच साहिल ने साक्षी को रास्ते मे रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया। इसके बाद साहिल ने पत्थर से साक्षी पर हमला किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साहिल फरार हो गया और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है। पुलिस का ाकहना है किउसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer