February 21, 2026 8:01 pm

रायबरेली : तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, 2 घायल

Speeding truck hit Bolero
Google

रायबरेली :। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर के वक्त बोलेरो में पांच लोग सवार थे। जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं , घटना के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

3 लोगों की दर्दनाक मौत :

हादसा बछरावां के नंदाखेड़ा गांव के पास तड़के पांच बजे हुआ, जहां परिवार के लोग बोलेरो गाड़ी से लखीमपुर खीरी से तिलक चढ़ा कर वापस अपने घर फतेहपुर जा रहे थे। तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।

हाइवे पर हुई घटना से चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और सीएचसी बछरावां भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक फतेहपुर जनपद के खागा कस्बे के निवासी हैं। वहीं राजकुमार सिंह और एक अज्ञात को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं डंपर चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer