February 14, 2026 8:11 pm

UK में 50 से ज्‍यादा भारतीय छात्र ‘गुलाम’! जाँच तक पहुंची बात

50 Indian students slaves in ulk

लंदन. यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में 50 से ज्‍यादा भारतीय स्‍टूडेंट्स के आधुनिक गुलामी के शिकार होने की खबर है. ये मामला अब भारतीय उच्‍चायोग (High Commission) और वहां की सरकार तक पहुँच गया है .

इस मामले पर लंदन स्थित भारतीय उच्‍चायोग ने कहा कि “हमें आशंका है कि इन भारतीय छात्रों का शोषण हुआ है, हम उन सभी की मदद के लिए तैयार हैं. वे तुरंत हमसे संपर्क करें”. वहीं UK सरकार की जांच एजेंसी गैंगमास्‍टर्स एंड लेबर एब्‍यूज अथॉरिटी ने बताया था कि वह 5 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से आदेश प्राप्‍त कर चुकी है.

गैंगमास्‍टर्स एंड लेबर एब्‍यूज अथॉरिटी का कहना है कि 50 से अधिक भारतीय स्‍टूडेंट्स (Indian Student) के आधुनिक गुलाम और श्रम शोषण होने की आशंका है. इसको लेकर नार्थ वेल्‍स में केयर होम्‍स में काम कराने के लिए भर्ती करने वाले 5 लोगों पर संदेह भी है.

क्या है पूरा मामला?

इन 5 लोगों ने जानकर गरीब भारतीयों को भर्ती किया और फिर उनका शोषण करने लगे. स्टूडेंट्स से काम तो भरपूर लिया गया, लेकिन उन्‍हें वेतन और अन्‍य चीजों से दूर रखा गया. आरोपियों को गुलामी और तस्करी जोखिम आदेश (एसटीओ) दिया गया है. हालाँकि अभी जाँच पूरी नहीं हुई है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer