April 29, 2025 6:21 pm

जानिए कब है राम नवमी, तारीख और पूजन का शुभ मुहूर्त…

know-when-is-ram-navami-date-and-auspicious-time-of-worship
Google

सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते है और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन रामनवमी का पर्व बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन देशभर में भगवान राम की पूजा आराधना की जाती है और इस दिन को रामनवमी के नाम से जाना जाता है।

इस दिन प्रभु राम की पूजा आराधना और व्रत करना उत्तम फलदायी होता है इस साल रामनवमी का पर्व 30 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा रामनवमी से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे है तो आइए जानते है।

रामनवमी तिथि और मुहूर्त :

धार्मिक पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। इसी पवित्र दिन पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस साल रामनवमी 30 मार्च को पड़ रही है और इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है।

आपको बता दें कि चैत्र मास की नवमी तिथि का आरंभ 29 मार्च को रात 9 बजकर 7 मिनट से होगा और इस तिथि का समापन 30 मार्च को रात 11 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगा। वही भगवान श्रीराम की पूजा का शुभ समय 30 मार्च को सुबह 11 बजकर 17 मिनट से दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer