February 21, 2026 1:22 pm

सऊदी अरब में स्पीकर हुए बैन, मस्जिदों में बच्चों की एंट्री भी बंद

speakers-banned-in-saudi-arabia-and-entry-of-children-in-mosques-also-stopped

रमजान शुरू होने वाले है और इसको लेकर तैयारियां भी शुरु हो गयी है. लेकिन इस बीच खबर आयी है कि सऊदी अरब (Saudi Arab) ने सख्त गाइड लाइन बनायीं है और इसके तहत मस्जिदों में स्पीकर रोक लगा दी गयी है. इससे कई मुस्लिम देश नाराज हो गए है.

सऊदी अरब के इस्लामिक मंत्रालय ने मस्जिदों में Loudspeaker के उपयोग पर रोक लगा दी है. वहां की सरकार द्वारा इसकी जानकारी दी गयी. मक्का और मदीना की मुख्या मस्जिदों द्वारा ही नमाज का प्रसारण किया जायेगा.

कैमरों पर भी पाबन्दी

जिन मस्जिदों में कैमरे लगे हुए है वहां पर इनका उपयोग इमाम या इबादद करने वालों की तस्वीर लेने के लिए नहीं किया जायेगा. इसके साथ ही कोई अस्थायी कमरा या टेंट भी नहीं लगेंगे.

बच्चे नहीं जा पाएंगे मस्जिद में

सऊदी के नए नियमों के मुताबिक मस्जिदों में बच्चों को नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है. इसके साथ ही लम्बे समय तक की जाने वाली इबादत पर निगरानी की जाएगी. इसके साथ ही मस्जिद में इबादत करने वालों को एक पहचान पत्र लेकर जाना होगा और मस्जिद के अंदर इफ्तार नहीं होगा.

उपवास करने वाले लोगों को खिलाने के लिए पैसे नहीं लिए जाने चाहियें और खाना किसी खास जगह पर होना चाहिए. इसके बाद इस जगह को पहले की तरह साफ़ कर दिया जाये. इसी तरह के कई फरमान सऊदी में लागू होंगे. सोशल मीडिया पर इसको लेकर नाराजगी लोगों ने जाहिर की और इसे इस्लाम के प्रभाव को कम लकरने वाला कानून बताया.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer