February 21, 2026 9:02 am

उप्र के कई शहरों में छाए हैं काले घने बादल, हो रही है बूंदाबांदी

dark-thick-clouds-are-prevailing-in-many-cities-of-up-it-is-drizzling
Google

लखनऊ :। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज सुबह से काले घने बादल छाए हुए हैं। कानपुर बरेली सहित कई जिलों में बूंदाबांदी भी हो रही है। अचानक मौसम में आए इस बदलाव के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कई जिलों में अगले दो दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे और गरज-तड़क के साथ बारिश होगी। इन दिनों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना बनी हुई है।

सुबह बारिश तो दिन में रही गर्मी गुरुवार की शाम से बदले मौसम ने शहर की सुबह का मिजाज ही बदल दिया। लोग जब सुबह की नींद से जागे तो बाहर हो रही बारिश ने उनका स्वागत किया। मौसम में सर्दी भी महसूस की गई।

गरज-तड़क की बारिश में बिजली कड़कने की आवाज भी रह-रहकर सुनाई देती रही। सुबह सात बजे तक हुई बारिश के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा और दस बजे तक तेज धूप निकल आई है।

इसका असर यह हुआ कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान गुरुवार के मुकाबले लगभग एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। सीएसए की कृषि मौसम प्रयोगशाला के अनुसार शुक्रवार को 6.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

अगले चार दिनों तक गरज के साथ वर्षा की संभावना

प्रयागराज में मार्च में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बादलों की घेराबंदी की वजह से दो दिनों में तापमान में पांच डिग्री लुढ़क गया। शुक्रवार के बाद शनिवार सुबह भी घने बादल आसमान में छाए रहे। सुबह कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। अब मौसम विभाग अगले चार दिनों के लिए गरज के साथ वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। साथ ही किसानों के लिए यह वर्षा नुकसानदायक होगी। इससे आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से मौसमी बीमारियां भी लोगों को चपेट में ले सकती हैं।

शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। सुबह पांच बजे हल्की बूंदबांदी हुई। इसके बाद भी कई स्थानों में रिमझिम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार 18 से लेकर 21 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और इन दिनों में गरज के साथ वर्षा भी हो सकती है। वर्षा की वजह से लोगों को मार्च में पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

शनिवार के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी 45 प्रतिशत से बढ़कर 75 हो गई है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer