चंडीगढ़ : खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल (Amritpal) और उसके 6 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए भारी संख्या में पॉलीवे तैनात की गयी और पंजाब में कई जगहों पर इंटरनेट को बंद कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा हालातों को देखते हुए गृह मंत्रालय (Home Ministry) पंजाब सरकार के संपर्क में है. इसी कड़ी में राज्य पुलिस की सहायता के लिए केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को भेजा गया है और एयरटेल, आइडिया ओर BSNL की इंटरनेट सेवा बंद है.
बता दें कुछ दिन पहले ही अमृतपाल सिंह के एक करीबी को अमृतसर हवाई अड्डे (Amritsar Airport) पर कथित तौर पर देश से भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था और अब खुद अमृतपाल सिंह और उसके 6 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.





