February 20, 2026 11:38 pm

Karnataka Elections 2023 : राहुल गाँधी ने BJP और पीएम मोदी पर साधा निशाना 

rahul-gandhis-membership-may-be-cancelled
Google

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में जनसभा को सम्बोधित करते हुए BJP पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि “कर्नाटक की सरकार ने पिछले 3 साल में क्या किया उसके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द नहीं बोलते। 

तो मैं PM Modi से पूछता हूं कि ये जो आपकी सरकार है… चोरी की सरकार, तीन साल ये सरकार ने चोरी की, लोकतंत्र को नष्ट करके चोरी की इसके भ्रष्टाचार के बारे में प्रधानमंत्री एक शब्द क्यों नहीं बोलते। अगर आप येदियुरप्पा, बोम्मई और कर्नाटक के गृह मंत्री का नाम लेने से डरते हो तो ये तो बता दो आपने कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या किया.

नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक के गृह मंत्री का नाम कभी नहीं लेते। इसके दो कारण हैं एक कारण ये है कि मोदी जी सिर्फ नरेंद्र मोदी की बात करते हैं जैसे कर्नाटक में चुनाव हो रहा है तो बाकि लोग कर्नाटक की जनता की, विकास, भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं लेकिन नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक में आकर सिर्फ मोदी की बात कर रहे हैं: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शिवमोगा”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer