February 3, 2026 11:30 pm

केरल के मलप्पुरम में अभी भी बचाव अभियान जारी, अब तक 21 लोगों की हुई..

केरल के मलप्पुरम ज़िले के तनूर के पास एक पर्यटक नाव पलट गयी थी. जिसके बाद खोज और बचाव अभियान चलाया गया. अब तक 21 लोगों की मृत्यु हुई है.

क्षेत्रीय फायर रेंज अधिकारी शिजू केके ने बताया कि “रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। नाव में सवार कुल लोगों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि नाव पर कितने लोग सवार थे। अब तक 21 शव बरामद किए गए हैं”.

जिला कलेक्टर वी.आर. प्रेमकुमार ने बताया कि “सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट किया। पुलिस और बचाव अभियान से संबंधित सभी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। नेवी को भी मौके पर बुलाया गया है। इस घटना में 22 लोगों की मृत्यु हुई है, 5 लोग तैरकर किनारे पर पहुंचे। 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है”.

 

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer