February 20, 2026 8:28 pm

पाकिस्तान में हिंसा जारी,दो कबीलों में खूनी झड़प,पुलिसकर्मी सहित 16 की मौत

violence-continues-in-pakistan-bloody-clash-between-two-tribes-16-including-policemen-killed
Google

इस्लामाबाद :। पाकिस्तान में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है,जिसके चलते अशांत पश्चिमोत्तर इलाके में कोयले की खदान को लेकर 2 कबीलों के बीच भिड़ंत हो गयी जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोयले की खदान के परिसीमन को लेकर दो गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में एक पुलिसकर्मी भी मारा गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये भिड़ंत कोहट जिले में दर्दा आदम खेक इलाके में सन्नीखेल तथा अखोरवाल जनजातियों के बीच हुई। उन्होंने कहा कि घटना में घायल हुए लोगों को पेशावर के एक अस्पताल में भेजा गया है।

इस खूनी झड़प में घायल होने वाले लोगों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं लेकिन दोनों गुटों के बीच गोलीबारी में दोनों ओर से लोग हताहत हुए हैं। पहाड़ियों पर हो रही इस गोलीबारी की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के संयुक्त दल को घटनास्थल पर भेजा गया। आर्मी के आने के बाद दोनों गुटों के लोग पहाड़ियों से नीचे उतर गए और गोलीबारी रुक गई। दोनों गुटों ने झड़प के दौरान भारी हथियारों का इस्तेमाल किया था। दर्दा आदम खेल पुलिस थाने में इस मामले में FIR दर्ज कराई गई है।

बता दें कि सन्नीखेल तथा अखोरवाल कबीलों के बीच कोयला खदान के परिसीमन को लेकर पिछले कुछ सालों से विवाद चल रहा है और इसे सुलझाने के लिए कई बार ‘जिरगा’ बुलाई जा चुकी हैं। यह कोयला खदान करीब 6 किलमोमीटर के इलाके में फैली हुई है और इस पर फिलहाल अखोरवालों का कब्जा है। अखोरवाल किसी भी कीमत पर अपनी पुश्तैनी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हैं और नए नियम-कानून मानने से इनकार कर रहे हैं। आर्मी दोनों गुटों के बड़े-बुजुर्गों को विश्वास में लेकर इस मामले का हल निकालने की कोशिश कर रही है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer