19 मई को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया. जिसके बाद देश के तमाम बैंकों में इनकी वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. अब भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट में 500 रुपये के नोटों को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है.
दरअसल, 2000 रुपये के नोट बंद होने के बाद अब देश में सबसे बड़ा ये (500) करेंसी नोट RBI के लिए बड़ा सिरदर्द बनते जा रहे हैं. क्योंकि 500 के नकली नोट की घुसपैठ में बढ़ोतरी हो रही है. 2022-23 में 500 रुपये के करीब 91,000 नकली नोट पकड़े गए थे, जो 2021-22 के मुकाबले 14.6 फीसदी ज्यादा है.
वहीँ 2020-21 में 500 Rs के 39,453 नकली Note पकड़े गए थे. जबकि 2021-22 में 76,000 के नकली नोट पकड़े गए थे. भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए नकली नोटों की कुल संख्या 2 लाख 25 हजार 769 रही, जबकि पिछले साल 2 लाख 30 हजार 971 के नकली नोट मिले थे.





