December 20, 2025 11:05 am

लिव-इन-पार्टनर के टुकड़े कर कुकर में उबाले, मिक्सी में पीसकर कुत्तों को खिलाया…

Google

मुंबई :। दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड से भी भयानक, रोंगटे खड़े करने वाली एक वारदात मुंबई से सामने आई है। यहां मीरा रोड की एक 36 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन-पार्टनर मनोज साहनी (56) ने हत्या कर दी। साहनी ने हत्या के बाद युवती के शरीर के टुकड़े किए और उन्हें धीरे-धीरे डिस्पोज करने लगा।

हैरानी की बात यह है कि टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए उसने रोंगटे खड़े करने वाला तरीका अपनाया। वह टुकड़ों को कुकर में उबालता उसके बाद उन्हें ठिकाने लगाता। सूत्रों की मानें तो उबालने के बाद वह टुकड़ों को पीसकर टॉइलट में फ्लश करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह कुत्तों को ये टुकड़े खिलाता था। पड़ोसियों को घर से बदबू आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ।

पुलिस को अभी महिला के सिर्फ पैर मिले हैं। लिव इन पार्टनर की हत्या करके टुकड़े करने का मुंबई में दो सप्ताह में यह दूसरा मामला है। आरोपी मनोज साहनी (56) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भागने की कोशिश कर रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मनोज ने महिला की हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया है।

तीन साल गीता नगर में पहले रहने आए थे

नया नगर पुलिस ने कहा कि सरस्वती वैद्य 36 साल की थी। वह 56 साल के मनोज सहनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दोनों गीता नगर, फेज 7 स्थित गीता आकाशदीप बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 704 में किराए पर रहते थे। दोनों तीन साल पहले यहां रहने आए थे।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

बुधवार शाम को पुलिस को इमारत के निवासियों का फोन आया कि फ्लैट नंबर 704 से दुर्गंध आ रही है। पुलिस की टीम फ्लैट में पहुंची और दरवाजे की बेल बजाई। मनोज साहनी ने दरवाजा खोला। वह पुलिस को देखकर डर गया। इधर दरवाजा खुलते ही पुलिस को तेज दुर्गंध आई। मनोज ने भागने की कोशशि की तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

सिर्फ पैर के मिले टुकड़े

जब पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई तो वहां एक महिला के पैर मिले। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली लेकिन पैरों के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मनोज से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह सरस्वती की पैर है और उसने हत्या करके उसके टुकड़े कर दिए हैं। उसने बताया कि वह बीते तीन दिनों से शव के टुकड़े करके ठिकाने लगा रहा था।

इस तरह टुकड़ों को लगा रहा था ठिकाना

मनोज ने सरस्वती का गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर आरी से उसके टकड़े किए। निवासियों ने पुलिस को बताया कि साहनी को पिछले दो से तीन दिनों में इलाके में आवारा कुत्तों को खाना खिलाते देखा गया। पुलिस को किचन में गंदा बदबूदार कुकर भी मिला। जब इसके बारे में मनोज ने दबाया तो पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। वह उन टुकड़ों को इसी कुकर में उबालता था। इस बीच पुलिस ने शव को काटने में प्रयुक्त आरी को जब्त कर लिया गया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer