टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बदलती रहती है और इसी के साथ वो और बेहतर होती जा रही है. पहले जहाँ हम सिर्फ कॉल पर बात कर सकते थे अब वीडियो कॉल पर हम एक दूसरे को लाइव देखते हुए बात कर सकते हैं. जैसे-जैसे फ़ोन स्मार्ट होते गए वैसे वैसे TV भी स्मार्ट होती गयी और अब हम अपने स्मार्ट पहने को TV से कनेक्ट कर सकते हैं.
लेकिन अब आप अपनी TV पर ही call pick कर सकेंगे और बात भी कर सकेंगे. यानि फोन कॉल रिसीव करने के लिए आपको फोन टच करने की भी अब जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आप स्मार्ट टीवी पर अपनी पसंदीदा मूवी देख रहे हैं और इस बीच किसी का फोन कॉल आ जाए तो अब आप टीवी पर ही फोन कॉल को रिसीव कर पाएंगे।
androidcentral.com के मुताबिक Android TV 14 beta में एक ऐसा फीचर ऐड किया गया है जिसमें TV पर ही यूजर्स अपने स्मार्टफोन की कॉल्स को रिसीव कर पाएंगे और कॉल हिस्ट्री भी देख सकेंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आपका फ़ोन आपसे दूर भी होगा तब भी आपको पता चल जायेगा कि किसका कॉल आपके फ़ोन पर आ रहा है. आपको ये टेक्नोलॉजी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं.





