February 20, 2026 3:26 pm

गुजरात में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, पोरबंदर से पांच विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Google

पोरबंदर :। गुजरात के पोरबंदर में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पोरबंदर में ISIS के एक सीक्रेट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने संगठन से जुड़े पांच विदेशी नागिरकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 3 कश्मीरी युवक उबैद नासिर मीर, हनान हयात शाल, मोहम्मद हाजिम शाह और 2 सूरत निवासी जुबैर अहमद मुंशी और सुमेरबानू मोहम्मद हनीफ मालेक शामिल हैं।

सूरत की एक महिला सुमेरा बानू भी इसमें पकड़ी गई है। कश्मीर के तीनों निवासी अपने हैंडलर अबू हमजा की मदद से इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरसान प्रांत (ISKP) में शामिल होने के लिए समुद्र के रास्ते फरार हुए थे। इनके पास से ISKP की सामग्री और चाकू जैसे धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। बीते कई दिनों से एटीएस की टीम लगातार आतंकी संगठन ISKP से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

इस अभियान को अंजाम देने के लिए इसकी अगुवाई डीआईजी दीपन भद्रन और एसपी सुनील जोशी कर रहे हैं। वह कल से स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ पोरबंदर में डेरा डाले हुए थे। व्यापक तलाशी अभियान के बाद आज आतंकी संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल पोरबंदर में एटीएस की एक टीम ने द्वारका के समुद्री क्षेत्र के आसपास तलाशी अभियान चलाया था। आज भी उनका तलाशी अभियान जारी रहा। सुबह से ही एटीएस की टीम पोरबंदर में है और समुद्री क्षेत्र के आसपास सभी जगह पर छापेमारी की। जिसके तहत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer