December 20, 2025 11:08 am

अयोध्या : रामायण युग की थीम पर 9557 वर्ग मीटर में बनेगा वैक्स म्यूजियम

Google

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या के इतिहास को रेखांकित करने के लिए रामायण कालीन इतिहास और देश के सांस्कृतिक आध्यात्मिक विकास को प्रदर्शित करने को त्रिआयामी प्रभाव वाले वैक्स म्यूजियम का निर्माण होगा। इसके लिए अयोध्या नगर निगम में अफीम कोठी के पीछे निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास जमीन चिन्हित की है और म्यूजियम की स्थापना के लिए इच्छुक कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किया है। वैक्स म्यूजियम का निर्माण 9557 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में होना है।

वैश्विक पर्यटन नगरी बन रही राम नगरी अयोध्या में आने वाले पर्यटकों को रामायण कालीन इतिहास से रूबरू कराने के लिए अयोध्या नगर निगम ने वैक्स म्यूजियम के निर्माण का खाका तैयार किया है। म्यूजियम के माध्यम से अयोध्या आने वाले पर्यटकों को देश के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक योगदान देने वाले महापुरुषों तथा देश को सशक्त बनाने वाले युग पुरुषों की भी जानकारी दी जाएगी। लोग इनसे प्रेरणा ले सकें, इसके लिए ऐसे महापुरुषों की मूर्तियों को भी लगाया जाएगा।

 

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer