December 5, 2025 8:04 am

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कही ये बातें

Anurag-Thakur

दिल्ली के प्रगति मैदान से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे भी हिस्सा ले रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा “जब कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में अपना काला इतिहास देखा तो वह भाग गई। कांग्रेस ने जब पूर्वोत्तर के लिए, मणिपुर के लिए पीएम मोदी के संकल्प और प्यार को देखा तो वे भाग गए…

इससे पता चलता है कि ‘घमंडिया’ गठबंधन उनके आरोपों की सच्चाई नहीं सुन सका और भाग गया। उनका घमंड इतना है कि उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को बोलने नहीं दिया। हमने उन्हें बोलने की अनुमति दी…उन्होंने गुड़ का गोबर किया”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer