April 30, 2026 7:06 am

संडे को भी खुलेंगे यूपी के गवर्नमेंट स्कूल

लखनऊ. यूपी में मेरी माटी, मेरा देश और हर घर तिरंगा प्रोग्राम के मद्देनजर संडे को सरकारी स्कूल खोले जाएंगे. कक्षा एक से लेकर इंटर तक स्कूलों में कविता पाठ सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे. डीजी, स्कूल एजुकेशन विजय किरन आनंद क्लास 8 तक के स्कूलों में बच्चों के लिए मिड-डे मील की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. राजकीय माध्यमिक स्कूलों व एडेड माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल खोलें और प्रतियोगिताएं आयोजित कराएं. नौ अगस्त से शुरू हुए यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस तक चलेंगे.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer