February 19, 2026 4:39 pm

त्रिपुरा: LPG की कीमत कम होने के साथ ही दिए जायेंगे इतने लाख नए कनेक्शन

देशभर में रक्षाबंधन से पहले LPG कि कीमत में 200 रूपए कि कमी की गयी है. वहीँ नए कनेक्शन भी दिए जायेंगे. एलपीजी की कीमत में कटौती पर त्रिपुरा की सीएम माणिक साहा ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है.

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की है और उज्ज्वला योजना के तहत 400 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसी योजना के तहत 75 लाख नए कनेक्शन भी दिए जाएंगे. त्रिपुरा के लोगों की ओर से मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं.

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा 

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 200 रुपए की कटौती पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों के जीवन में और खुशियां आए इसके लिए भाई नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में 200 रुपए गैस सिलेंडर की कीमतों को कम किया है”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer