February 19, 2026 4:37 pm

‘मुस्कुराइए, आप चांद पर हैं’, प्रज्ञान ने खींची विक्रम की तस्वीर, इसरो ने की पोस्ट

नई दिल्ली :। चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम कई दिनों से चांद की नई-नई फोटो भेज रहा है। इस बीच अब चांद पर सैर करते हुए रोवर ने लैंडर की ही फोटो खींच भेजी है।

लैंडर की फोटो आई सामने

प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की बेहद साफ तस्वीर ली। ‘लैंडर की फोटो’ रोवर के नेविगेशन कैमरे (NavCam) द्वारा ली गई थी। चंद्रयान-3 मिशन के लिए NavCams इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (LEOS) द्वारा विकसित किए गए हैं।

इसरो ने पोस्ट कर लिखा- प्लीज स्माइल

इसरो ने आज लैंडर की फोटो जारी करते हुए, प्रज्ञान रोवर की तरफ से लिखा कि लैंडर थोड़ा स्माइल कीजिए। बता दें कि फोटो रोवर के नेविगेशन कैमरे द्वारा ली गई थी। यह तस्वीर बुधवार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर ली गई थी।

तस्वीर में विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर खड़ा देखा जा सकता है। इसरो ने अपनी पोस्ट में बताया है कि फोटो में इसके दो पेलोड चेस्ट और आईएलएसए दिख रहे हैं।

लैंडर की पहली फोटो

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की यह पहली फोटो है। इससे पहले चांद पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पिछले हफ्ते इसरो ने प्रज्ञान रोवर के विक्रम से बाहर निकलने की कई फोटो साझा कीं थी। हालांकि, यह  पहली बार है जब विक्रम लैंडर जल्द ही उस स्थान पर पहुंच सकता है, जहां वह उतरा था और जिसे शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया गया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer