September 23, 2026 10:15 pm

मथुरा जेल के कैदियों द्वारा निर्मित पोशाक धारण करेंगे भगवान बाँके बिहारी, मुख्य पुजारी ने दी अनुमति

मथुरा :। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा जिला जेल के कैदियों द्वारा निर्मित पोशाक भगवान बाँके बिहारी को पहनायी जाएगी। बांके बिहारी को पहनायी जाने वाली पोशाक में बिहारी जी का लहंगा, पिछवाई, ओढ़नी, नीचे का बिछौना, कमरबंद, चोटिला,श्री जी का लहंगा शामिल है।

उक्त जानकारी देते हुए उप्र के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि पहले से ही मथुरा की जेल में भगवान कृष्ण की पोशाक कैदी बनाते रहे हैं। इस बार कैदियों ने अधीक्षक से इच्छा जाहिर की कि यदि मुख्य पुजारी महोदय अनुमति दें तो जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री बांके बिहारी जी को पहनायी जाने वाली पोशाक बनाएं।

उन्होंने बताया मुख्य पुजारी से जेल अधीक्षक ने वार्ता की। मुख्य पुजारी ने अनुमति दी और कैदियों ने मिलकर बिहारी जी के लिए पोशाक तैयार की। कुल मिलाकर 08 बंदियों ने  यह पोशाक तैयार की है और इसे बनाने में 1 सप्ताह का समय लगा है।

मंत्री ने बताया कि कल शाम 5:00 बजे वे स्वयं बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे और जेल अधीक्षक मथुरा की उपस्थिति में मुख्य पुजारी जी को बंदियों द्वारा निर्मित पोशाक सौंपेंगे। मुख्य पुजारी के माध्यम से बांके बिहारी जी बंदियों द्वारा बनाए गए पोशाक को धारण करेंगे।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer