March 20, 2026 11:34 pm

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की झड़प में चार सैनिक और 12 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को सरकारी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुए संघर्ष में चार सैनिक और 12 आतंकवादी मारे गए।

सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने यहां जारी बयान में कहा कि यह चित्राल जिले में आधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह द्वारा पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के करीब दो सैन्य चौकियों पर हमले से यह संघर्ष हुआ।

बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचाया है और सुरक्षाबलों ने संघर्ष में बचे हुए आतंकवादियों के खात्मे के लिए इलाके की तलाशी अभियान शुरु किया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer