नई दिल्ली :। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश की बड़ी बहू श्लोका ने हाल ही में बेबी गर्ल को जन्म दिया। श्लोका और आकाश की बेटी का नाम जानने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब बच्ची का नाम सामने आ गया है, जो कि भारतीय हिंदू संस्कृति से इंस्पायर्ड है।
अंबानी परिवार की ओर से एक खूबसूरत कार्ड जारी कर के बेबी गर्ल का नाम बताया गया। आकाश और श्लोका की बेटी का नाम वेदा रखा गया है। सामने कार्ड पर एक प्यार भरा मैसेज है, जिसमें लिखा है, ‘भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से पृथ्वी आज अपनी बहन वेदा आकाश अंबानी के जन्म की जानकारी देते हुए आज बहुत खुश है।’
इस कार्ड में पूरे अंबानी परिवार का नाम लिखा हुआ है। साथ ही लिखा है कि पूरा परिवार आकाश और श्लोका की बेटी के जन्म से उत्साहित है और किसी के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे, सभी खुद को चांद पर महसूस कर रहे हैं।
बता दें कि आकाश अंबानी की पत्नी श्लोक मेहता अंबानी ने 31 मई को बेटी वेदा को जन्म दिया। इससे पहले भी आकाश और श्लोका माता-पिता बन चुके हैं। 10 दिसंबर 2020 को श्लोका और आकाश पहली बार बेबी बॉय पृथ्वी के माता-पिता बने थे।





