November 19, 2026 8:10 pm

एक रोड शो, एक हादसा और उजड़ गया परिवार! 14 साल के आर्यवर्धन की मौत पर योगी का सख्त संदेश

गोरखपुर में पीड़ित परिवार से मिले मुख्यमंत्री
  • अखिलेश यादव के रोड शो के काफिले में शामिल वाहन से कुचलकर हुई थी किशोर की मौत, परिवार से मिलने पहुंचे CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

GORAKHPUR: एक रोड शो, बेकाबू भीड़ और 14 साल के एक मासूम की दर्दनाक मौत. गोरखपुर में आर्यवर्धन सिंह की मौत को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार को वह पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और किशोर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. आर्यवर्धन की बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के काफिले में शामिल एक वाहन से कुचलकर मौत हो गई थी. मुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए सपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इस निर्मम घटना को अंजाम देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. जिसने भी अपराध करने की हिमाकत की है, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.

‘गुंडागर्दी और अराजकता यूपी में नहीं चलेगी’

आवास विकास कॉलोनी झारखंडी स्थित ओंकार सिंह के घर पहुंचे सीएम योगी ने परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि आर्यवर्धन हाईस्कूल का छात्र था और स्कूल से लौट रहा था. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जेसीबी से टक्कर लगने के बाद उसके ऊपर जबरन वाहन चढ़ाया गया. उन्होंने प्रशासन को कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

स्वतंत्रता सेनानी परिवार से था आर्यवर्धन का रिश्ता

सीएम योगी ने बताया कि आर्यवर्धन का परिवार चौरीचौरा की ऐतिहासिक क्रांतिकारी घटना से जुड़ा रहा है. परिवार के बुजुर्ग उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी की सजा सुनाई थी. बाद में महामना मदन मोहन मालवीय की पैरवी से उनकी सजा आजीवन कारावास में बदली थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे स्वतंत्रता सेनानी परिवार के साथ हुई घटना बेहद दुखद और अक्षम्य है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer