- चुनाव से पहले ही पॉलिटिकल पार्टियों का एक दूसरे पर हमला
- राजस्थान सीएम ने BJP पर साधा निशाना
- 9 सांसदों को टिकट देने को लेकर कही बड़ी बात
जल्द ही राजस्थान समेत देश के 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही पॉलिटिकल पार्टियों ने एक दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुरू में आज BJP पर निशाना साधा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुरू में कहा, “इन्होंने (BJP) 9 सांसदों को टिकट दे दिया, मैं इसे इनकी बहुत बड़ी हार मानता हूं। इसका मतलब है कि वे हार मान चुके हैं इसलिए सांसदों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं।”
https://x.com/ashokgehlot51/status/1710696080114090369?s=20
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुरू में कहा, “PM मोदी बार-बार राज्यों का दौरा करते रहते हैं.. चुनाव के बाद क्या PM मोदी आएंगे और यहां कॉलेज खोलेंगे?…क्या वे आएंगे और यहां सड़कें बनाएंगे? PM मोदी क्या करेंगे?” इससे पहले अशोक गहलोत ने 7 अक्टूबर को एक वीडियो शेयर करते हुए BJP पर निशाना साधा था।
