June 1, 2025 8:07 am

Bank Holidays: जनवरी में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक, देखें कब है छुट्टी

Bank Holidays

नई दिल्‍ली: RBI ने जनवरी 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट जारी कर दी है. अगर आपने जनवरी में बैंक से जुड़ा कोई काम निपटने का प्लान बनाया है तो पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख लें.

जनवरी 2023 छुट्टियों की लिस्‍ट

1 जनवरी 2023 – रविवार
2 जनवरी 2023 – मिजोरम में नए साल की छुट्टी
11 जनवरी 2023 – मिशनरी दिवस के अवसर पर मिजोरम में बैंक बंद होंगे.
12 जनवरी 2023 – स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल में बैंकों की छुट्टी.
14 जनवरी 2023 – महीने के दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
15 जनवरी 2023 – रविवार
16 जनवरी 2023 – उझावर थिरुनाली (uzhavar thirunali) के अवसर पर पांडिचेरी और तमिलनाडु में तो वहीं, कनुमा पांडुगा के मौके पर आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
22 जनवरी 2023 – रविवार
23 जनवरी 2023 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर असम में बैंक बंद रहेंगे.
25 जनवरी 2023 – राजत्व दिवस के चलते Himachal Pradesh में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
26 जनवरी 2023 – गणतंत्र दिवस के मौके पर देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
28 जनवरी 2023 – महीने के चौथे शनिवार के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी.
29 जनवरी 2023 – रविवार
31 जनवरी 2023 – असम में बैंक बंद रहेंगे, मी-दम-मी-फी के दिन.

जनवरी 2023 में बैंकों की कुल 14 दिन की छुट्टियां पड़ने वाली है. इन 14 छुट्टियों में से 5 छुट्टी रविवार की हैं और 2 शनिवार की. RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई Bank Holidays की लिस्ट के मुताबिक ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer