May 12, 2025 8:54 pm

Maharashtra: खाई में गिरी भाजपा विधायक जयकुमार गोरे की कार

BJP MLA Jaykumar Gore's car fell into the ditch

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक जयकुमार गोरे (Jaykumar Gore) की कार खायी में गिर गयी। जिसकी वजह से वे गंभीर रूप से घायल हो गए है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार विधायक जयकुमार की कई हड्डियां टूटी है।

महाराष्ट्र के सतारा जिले के पुणे-पंढरपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात मालथन के पास BJP विधायक जयकुमार गोरे की कार खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ये खायी 30 फीट गहरी है। इस दुर्घटना में विधायक के साथ उनके ड्राइवर और दो गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं।

कैसे हुआ हादसा ?

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार यानि आज सुबह 03:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि SUV कार के ड्राइवर को अचानक झपकी लग गई जिससे कार असंतुलित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में जा गिरी। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस समय घायल विधायक जयकुमार गोरे का इलाज पुणे के रूबी अस्पताल में चल रहा है। हादसे में जो गंभीर रूप से घायल हुए ड्राइवर और गार्ड को बारामती रेफर कर दिया गया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer