February 22, 2026 2:00 am

अकेला पाकर भाई और मामा करते थे नाबालिक लड़की का शोषण, विरोध करने पर होता था ये हाल…

uncle used to exploit the minor girl
Google

लखनऊ : यूपी की राजधानी Lucknow से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसमें एक भाई और मामा ने रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। आपको बता दें बीते 6 महीने से नाबालिक लड़की भाई और मामा कि इस दरिंदगी को सहती चली आ रही थी। इतना ही नहीं जब नाबालिक लड़की इसका विरोध करती थी तब वह दोनों उसे मारते-पीटते भी थे।

पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाराबंकी निवासी चचेरे मामा और उसके चचेरा भाई का घर पर आना जाना लगा रहता था। जिसके चलते घर में अकेला पाकर वह उसके साथ इस दरिंदगी को अंजाम देते थे। इतना ही नहीं जब वे इसका विरोध करती थी तो दोनों आरोपित उसके साथ मारपीट भी करते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थे। यह दोनों आरोपित बीते 6 महीने से इस घटना को अंजाम दे रहे थे।

दोनों आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार :

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपित किशोरी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिया करते थे, जिसके कारण किशोरी शिकायत दर्ज करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। हालांकि किसी तरह हिम्मत जुटाकर किशोरी ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद इंस्पेक्टर चिनहट अनिल कुमार पांडे ने दोनों आरोपितों प्रदीप व पंकज को फैजाबाद रोड से अपनी गिरफ्त में ले लिया है और अब आगे की कार्रवाई दोनों आरोपितों पर की जाएगी।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer