January 31, 2026 3:49 am

दिल्ली में लड़की की बेरहमी से हत्या करने वाला बुलंदशहर से गिरफ्तार…

Google

नई दिल्ली :। दिल्ली में लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की साक्षी को चाकू और पत्थर से गोदकर फरार हो गया था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

आरोपी साहिल ने लड़की के घर के बाहर ही वारदात को अंजाम दिया। कहा जा रहा है कि आरोपी ने लड़की पर चाकू और पत्थऱ से करीब 40 वार किए। लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लड़की की पहचान साक्षी जबकि आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।

पुलिस ने बताया कि साक्षी (16 साल) E-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। नाबालिग उसी इलाके में रहने वाले साहिल पुत्र सरफराज से रिलेशनशिप में थी। रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर आरोपी साहिल ने साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी।

शाहबाद की घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी वारदात को जघन्य बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer