May 12, 2025 9:31 am

Buxar Train Accident: ट्रेन की 21 बोगी पटरी से उतरी, 4 लोगों की मौत और..

Bihar
  • बिहार के बक्सर जिले में बड़ा रेल हादसा 
  • ट्रेन की 21 बोगी पटरी से उतरी
  • 100 लोग घायल और 4 लोगों की मृत्यु
Bihar

बिहार: कल देर रात बिहार के बक्सर जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ, जहां दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहटी के कामाख्या स्टेशन जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रेन की 21 बोगी पटरी से उतरी। रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास ये हादसा हुआ था।

सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे विभाग के अधिकारी और राहत बचाव टीम पहुंची. फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस हादसे में लगभग 100 लोग घायल हुए हैं और 4 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख

https://x.com/AshwiniVaishnaw/status/1712188696513171535?s=20

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस हादसे पर दुःख जताते हुए कहा “अपूरणीय क्षति के लिए गहरी संवेदनाएँ। रहत और बचाव कार्य के लिए टीम पहुंच गयी है. यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए ले जाने वाली ट्रेन भेजी गई है। पटरी से उतरने के मूल कारण का पता लगाया जाएगा।

दुर्घटना स्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, “भयावह दृश्य है। यहां की जनता ने जिस प्रकार से राहत बचाव कार्य में सहयोग किया वह सराहनीय है। यहां के लोगों ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं, जिलाअध्यक्ष को जानकारी दी। मैंने रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यलय तक जानकारी दी। राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। आसपास के अस्पतालों को जानकारी दी गई… रेवले की टीम आ चुकी है, हम परिचालन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे हैं। जांच पड़ताल चल रही है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer