नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 ने सरकार और लोगों की फिर चिंता बढ़ा दी है. एक बार फिर देशभर में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने सोमवार को ताजा आंकड़ों को अपडेट किया है.
जिसके अनुसार भारत में एक दिन में कोरोना के 918 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस बढ़कर 6,350 हो गए हैं. इसके अलावा 4 मरीजों की मौत भी हुई है. बता दें इससे पहले ही पीएम द्वारा बढ़ते मामलों को लेकर मीटिंग की गयी थी. जिसमें राज्यों को निर्देश दिया गया था कि वे कोरोना ने निपटने कि तैयारी तेज़ी से करें.
इन राज्यों में बढ़ा कोरोना
रिपोर्ट के अनुसार केरल, महाराष्ट्र और गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में कोरोना के नए मामले बढे है. जिसके बाद परीक्षण, ट्रैक, उपचार और टीकाकरण तेजी से शुरू कर दिया गया है.





