- AAP नेता संजय सिंह को नही मिली राहत
- दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले को लेकर हो रही जाँच
- संजय सिंह ने कहा ‘जंग जारी रहेगी’
दिल्ली : दिल्ली शराब नीति घोटाले (liquor policy scam) मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 10 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। बता दें संजय सिंह की गिरफ्तारी ED ने 4 अक्टूबर को की थी।
कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश होने से पहले ‘आप’ सांसद ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा ‘सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।’ वहीं उन्होंने दावा किया की उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साजिश के तहत गिरफ्तार कराया गया है. वहीं केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ ‘आप’ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
जब जांच एजेंसी ने उन्हें ED हिरासत की अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया था तब जांच एजेंसी की तरफ से कहा गया कि संजय सिंह जाँच में सहयोग नही कर रहे हैं। 20 अक्टूबर 2023 को दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय सिंह (Sanjay Singh) की रिमांड और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। आप नेता ने पहले उच्च न्यायालय को बताया था कि उनकी गिरफ्तारी अवैध, दुर्भावनापूर्ण है।
कोर्ट से मिली थोड़ी राहत
आप नेता संजय सिंह ने अदालत में अर्जी लगाई कि वो डायबिटीज से पीड़ित हैं इसलिए उनको उनके निजी डॉक्टर से सलाह लेने की इजाजत दी जाए। अदालत ने संजय सिंह को इजाजत दे दी है। इसके साथ ही घर वालों के घरखर्च के लिए चेक पर हस्ताक्षर करने की भी अनुमति मिली है।
ये भी पढ़ें : धोनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि IPL 2024 में वो होंगे या नही
