दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के माहौल को लेकर कहा कि कुछ लोगों ने पंजाब में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। हम किसी भी हालत में पंजाब का माहौल खराब नहीं होने देंगे। हमें कानून व्यवस्था बनाए रखनी है।
आगे केजरीवाल ने कहा “हम सख्त फैसले लेने से पीछे नहीं हटेंगे। यहां शांति कायम है, जो शांति भंग करने की कोशिश कर रहे थे वे डर के भाग रहे हैं”. इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान भी ये बात कह चुके है.
बता दें पंजाब पुलिस अभी भी अमृतपाल सिंह को खोज नहीं पायी है. हालाँकि उसके सुराक प्रतिदिन कहीं न कहीं से सामने आ रहे है. बीते 2 दिनों में अमृतपाल सिंह के 4 वीडियो सामने आये है. जिसमें वो अपनी पहचान छुपता हुआ भागने कि कोशिश कर रहा है.





