May 16, 2025 6:12 am

Delhi School Winter Holiday: दिल्ली में इस दिन से स्कूल हो रहे बंद

Delhi School Winter-Holiday

Delhi School Winter Holiday: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया है। जिसके अनुसार 12 दिनों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

दिल्ली शिक्षा निदेशालय के तहत सभी सरकारी स्कूल नएसाल के पहले दिन यानि 1 जनवरी से बंद हो रहे है और ये 12 जनवरी, 2023 तक विंटर वेकेशन के दौरान बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए ‘रेमेडीज क्लासेज’ आयोजित की जाएंगी। जो 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक चलेंगी।

अन्य राज्यों में भी बदला स्कूलों का समय

अधिक ठंडे मौसम और कोहरे के कारण यूपी के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। गाजियाबाद, लखनऊ के जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा करते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार लखनऊ में स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे और 31 दिसंबर तक दोपहर 3 बजे तक चलेंगे.

गाजियाबाद के DM ने कक्षा 1 से 12वीं के लिए परिषदीय विद्यालयों को सुबह 9 बजे से शुरू करने का निर्देश दिया है। जिसके अनुसार सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों, मदरसा शिक्षा बोर्डों व संस्कृत विद्यालय अब इसी समय खुलेंगे।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer