May 10, 2025 8:21 am

बिहार : जातिगत जनगणना पर बोले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जे.पी. नड्डा पर भी साधा निशाना 

News
  •  जातिगत जनगणना पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान
  • कहा सरकार के पास डाटा होना चाहिए
  • जे.पी. नड्डा के बयान पर बोले तेजस्वी  
News

बिहार : बिहार सरकार ने हाल ही में जातिगत जनगणना करवाई है। इसको लेकर BJP ने निशाना साधा था। वहीं अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसपर अपनी बात रखते हुए निशाना साधा है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “कई जगहों पर जातिगत जनगणना (caste census) की मांग उठ रही है। ये काम मानवता के लिए हुआ है। सरकार के पास डाटा होना चाहिए। उसी हिसाब से योजनाएं बनाई जाएंगी। हम कई बार मांग कर चुके हैं… देश भर में जातिगत जनगणना होनी चाहिए, यहां तो जनगणना भी नहीं हो रही है। आपको पता होना चाहिए कि आपकी आबादी कौन सी स्थिति में है।”

जे.पी. नड्डा के बयान पर बोले तेजस्वी

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वे (BJP) खुद ही समाप्त हो रहे हैं। जितने भी क्षेत्रीय दल थे वे सब इनसे बिछड़ गए। तमिलनाडू में दक्षिण भारत का इनका सबसे बड़ा गठबंधन टूट गया, इन्हें छोड़ दिया। इनके साथ कौन है? ना देश की जनता है ना क्षेत्रीय दल हैं ना कोई है।”

 

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer