March 21, 2025 10:22 pm

Diwali 2023: जानें लक्ष्मी-गणेश पूजन शुभ मुहूर्त

  •  12 नवंबर को 2023 को इस बार दिवाली 
  • इस दिन लक्ष्मी-गणेश जी की होती है पूजा
  • 12 नवंबर की शाम से शुरू हो रहा मुहूर्त

 

Diwali 2023: 12 नवंबर को 2023 को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी। ये हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है। यह पर्व पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। दिवाली को रोशनी, उल्लास और शुभकामनाओं का प्रतीक माना जाता है। दिवाली की रात लक्ष्मी-गणेश (Laxmi-Ganesh) की पूजा का सबसे अधिक महत्व होता है। मान्यता है कि यदि आप सच्चे मन और विधि विधान से पूजा करते हैं, तो धन की देवी मां लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणेश प्रसन्न होते हैं।

दिवाली पूजा मंत्र (Diwali Puja Mnatra)

मां लक्ष्मी मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:॥

श्री गणेश मंत्र

गजाननम्भूतगभू गणादिसेवितं कपित्थ जम्बू फलचारुभक्षणम्।

उमासुतं सु शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपंकजम्।

दिवाली 2023 पूजा शुभ मुहूर्त

दिवाली (Diwali) की पूजा का शुभ मुहूर्त 12 नवंबर की शाम 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 7 बजकर 36 मिनट तक है। वहीं लक्ष्मी पूजा के लिए महानिशीथ काल मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक है। इस मुहूर्त में लक्ष्मी जी की पूजा करने से जीवन में अपार सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। 

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer