February 21, 2026 1:23 pm

Breaking : दिल्ली-दोहा इंडिगो फ्लाइट की कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

emergency-landing-of-delhi-doha-indigo-flight-at-karachi-airport

नई दिल्ली: दिल्ली दोहा इंडिगो फ्लाइट (Delhi-Doha IndiGo Flight) की कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. लैंडिंग से पहले कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया गया और बताया गया कि मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति है. जिसके बाद अनुमति दी गयी और फ्लाइट लैंड हुई.

मिली जानकारी के अनुसार IndiGo Airline की फ्लाइट 6E-1736 में एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गयी. इसके बाद कराची हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गयी.यहाँ पर मेडिकल टीम द्वारा उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. ये यात्री नाइजीरियाई नागरिक अब्दुल्ला (60) था.

इंडिगो ने जताई संवेदना

IndiGo Airline ने इस पर कहा कि दिल्ली से दोहा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. दुर्भाग्य से लैंडिंग के बाद यात्री को एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया. ‘हम इस खबर से बहुत दुखी हैं और हमारी प्रार्थना और शुभकामनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer