May 20, 2025 5:55 am

हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात 

  • हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात 
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा ये नए इतिहास का उदाहरण
  • भारत ने 100 से ज्यादा मैडल जीत कर रचा इतिहास

दिल्ली: भारतीय हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। बता दें भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास ने कहा “बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि हमने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ये हॉकी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।”

ये नए इतिहास का उदाहरण 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा “एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में हमारे 16 खिलाड़ी तीरंदाजी के लिए गए थे, जिसमें मिश्रित टीम में लगभग सभी ने पदक प्राप्त किया। इंडीविजुअल मुकाबलों में भी पदक प्राप्त किए। ये नए इतिहास का एक उदाहरण है, ये एक नए भारत का उदाहरण है।

https://x.com/ANI/status/1711594874842321172?s=20

भारत के 107 मेडल्स 

9 तीरंदाजी

29 एथलेटिक्स

22 शूटिंग

3 बैडमिंटन

5 मुक्केबाजी

1 ब्र‍िज

1 कैनोइंग

2 क्रिकेट

2 घुड़सवारी

1 गोल्फ

2 हॉकी

2 रोलर स्केट्स

5 रोइंग

3 नौकायन

1 सेपक टकरा

5 स्क्वैश

1 टेबल टेन‍िस

2 टेनिस

2 शतरंज

2 कबड्डी

6 कुश्ती

1 वुशू

आपको बता दें कि Asian Games 2023 भारत के खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 107 से भी ज्यादा मैडल जीत कर देश का नाम पूरे विश्व में रौशन किया है। इसके लिए पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer