- इंस्टाग्राम का नया फीचर: 15 मिनट तक मिलेगा एडिट का मौका, लाइक्स-व्यूज भी रहेंगे सेफ!
WASHINGTON : इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालते ही कोई स्पेलिंग मिस्टेक दिख जाए या म्यूजिक बदलने का मन कर जाए, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं. न स्टोरी डिलीट करनी पड़ेगी और न ही दोबारा अपलोड करने का झंझट! इंस्टाग्राम लेकर आया है ऐसा फीचर, जिससे पोस्ट करने के बाद भी स्टोरी को एडिट कर सकेंगे. यानी अब ‘पोस्ट किया और पछताए’ वाला सीन खत्म!
15 मिनट का मिलेगा एक्स्ट्रा चांस
इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी के मुताबिक, स्टोरी शेयर करने के 15 मिनट के भीतर यूजर्स उसके टेक्स्ट, म्यूजिक, स्टिकर और ड्राइंग में बदलाव कर सकेंगे. सबसे बड़ी राहत यह कि एडिट करने पर पहले से आए व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई गायब नहीं होंगे. यानी मेहनत भी सेफ और एंगेजमेंट भी!
ऐसे करें स्टोरी एडिट
- अपनी पोस्ट की हुई स्टोरी ओपन करें.
- नीचे दिए गए तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक करें.
- ‘Edit Story’ ऑप्शन चुनें.
- जो बदलना है, बदल दें. बस हो गया काम!
स्टोरी को मिलेगा नया स्वैग
इंस्टाग्राम सिर्फ एडिटिंग ही नहीं, क्रिएटिविटी के नए ऑप्शन भी जोड़ रहा है. स्टिकर्स में नए फॉन्ट, कलर और साइज मिलेंगे. कई तस्वीरें चुनना भी होगा आसान. साथ ही नए ब्लर इफेक्ट और ग्रेडिएंट बैकग्राउंड से स्टोरी को दे सकेंगे नया लुक.





