April 30, 2026 12:22 pm

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से बढ़ी मरने वालों की संख्या 

Google

हिमाचल प्रदेश: शहर के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन के बाद शिमला के निचले इलाकों के निवासियों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है. राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है.

एक स्थानीय निवासी रेखा देवी ने बताया कि “हमारी इमारत असुरक्षित हो गई है…वहां रहने वाले सभी लोग अपने मूल स्थानों पर चले गए हैं क्योंकि उन्हें यहां कमरा नहीं मिल रहा है…मैंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी”.

कई लोगों ने गवाई जान

NDRF इंस्पेक्टर नफीस खान ने बताया कि “शिमला के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में खोज एवं बचाव अभियान जारी है। खोज एवं बचाव अभियान का आज छठा दिन है। हमने कल तक 16 शव निकाले। जिन 4 अन्य शवों की सूचना मिली है उनके लिए तलाशी अभियान जारी है। NDRF, SDRF और सेना की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हम सब कुछ मैन्युअली कर रहे हैं”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer