February 19, 2026 1:59 pm

गाजियाबाद में दिनदहाड़े वकील की हत्या, खाना खाते वक्त कनपटी पर मारी गोली

गाजियाबाद :। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के तहसील परिसर में आज बुधवार को एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अधिवक्ता की पहचान मोनू चौधरी के तौर पर की गई है। मोनू चौधरी तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व सदस्य रह चुके हैं।

वारदात के वक्त चैंबर में खाना खा रहे थे मोनू चौधरी

वारदात के दौरान वकील के चैंबर में चार लोग मौजूद थे, मोनू चौधरी खाना खा रहे थे। इस दौरान दो लोग चैंबर में घुसे और मोनू की कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। अधिवक्ता की हत्या किस वजह से की गई है। इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer